लाइव न्यूज़ :

काबुल में सड़क किनारे विस्फोट में दो लोग जख्मी

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:52 IST

Open in App

काबुल, 15 नवंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सड़क किनारे किए गए विस्फोट में दो लोग जख्मी हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोटक काबुल के पश्चिमी जिले कोटा-ए-सांगी में उस वक्त किया गया जब वहां से एक टैक्सी गुजर रही थी। काबुल पुलिस के लिए तालिबान के प्रवक्ता मोबीन ने बताया कि विस्फोट में दो लोग जख्मी हुए हैं।

चश्मदीदों ने बताया कि घायलों में टैक्सी में सवार एक महिला है जबकि एक राहगीर है।

इससे दो दिन पहले पश्चिम काबुल के अन्य इलाके में एक बम विस्फोट के जरिए मिनी बस को उड़ा दिया गया था जिसमें कम से कम एक शख्स की मौत हुई थी और पांच अन्य जख्मी हुए थे। मृतक की पहचान उसके सहकर्मियों ने हामिद सिगयानी के तौर पर की है जो एक टीवी पत्रकार था।

विस्फोटों की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। इस्लामिक स्टेट समूह अफगानिस्तान में हिंसा कर रहा है और तालिबानी लड़ाकों व आम लोगों को निशाना बना रहा है, खासकर शिया हज़ारा समुदाय को।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें