लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया विमान हादसे में भारतीय मूल के चिकित्सक समेत दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:29 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 12 अक्टूबर अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार भारतीय मूल के एक जानेमाने हृदरोग विशेषज्ञ समेत दो लोगों की मौत हो गयी और दुर्घटना के कारण पास के मकानों में आग लग गई जिससे काफी क्षति हुई। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

खबरों के अनुसार अरिजोना के युमा रीजनल मेडिकल सेंटर (वाईआरएमसी) में इंटरवेंशनल कॉर्डियोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत डॉ सुगत दास के पास दो इंजन वाला सेसना सी340 विमान था।

केवाईएमए डॉट कॉम की मंगलवार को जारी खबर के अनुसार इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि सोमवार को दुर्घटना के समय दास खुद पायलट सीट पर बैठे थे या नहीं।

वाईआरएमसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भरत मागू ने एक बयान में कहा, ‘‘स्थानीय हृदय रोग विशेषज्ञ सुगत दास के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। विमान सैंटी (कैलिफोर्निया) के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।’’

मागू ने पुणे में जन्मे डॉक्टर दास के बारे में कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन हृदय रोग विशेषज्ञ और परिवार के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। इस मुश्किल वक्त में हम उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति संवेदना जताते हैं।’’

दास के परिवार से जुड़े एक दोस्त ने एनबीसी7 चैनल को बताया कि दास वाईआरएमसी में काम करते थे लेकिन वह सैन डिएगो में रहते थे।

सैंटी में संताना हाई स्कूल के पास हुए हादसे के बाद आग लगने से दो मकान जलकर खाक हो गए और पांच अन्य मकानों एवं कई वाहनों को क्षति पहुंची। हालांकि आग अन्य मकानों तक फैलती, उससे पहले ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

हादसे में मारा गया अन्य व्यक्ति एक यूनाइटेड पार्सल सर्विस (यूपीएस) ऑफ अमेरिका इंक का कर्मी था। यूपीएस ने यह पुष्टि की है कि विमान हादसे में उसके एक कर्मी की मौत हो गई। एबीसी से संबद्ध केएक्सटीवी ने यूपीएस के बयान के हवाले से बताया, ‘‘हम अपने एक कर्मी की मृत्यु की खबर से दुखी हैं और उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं। हादसे के शिकार हुए अन्य व्यक्तियों के परिवार एवं मित्रों के प्रति भी हम संवेदना जताते हैं।’’

सैंटी शहर के प्रशासन ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत के अलावा, घायल हुए दो लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनकी स्थिति के बारे में पता नहीं है।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अनुसार विमान सोमवार को अपराह्न करीब सवा 12 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। एफएए के अनुसार, ‘‘विमान में कितने लोग सवार थे, इस बारे में अभी ज्ञात नहीं है।’’

सैन डिएगो काउंटी के प्रवक्ता डोन्ना डर्केल ने बताया कि युमा, अरिजोना से विमान ने उड़ान भरी थी और यह सैन डिएगो के मोंटगोमरी फिल्ड में जाने वाला था। एफएए ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे की जांच करेगा।

सेसना सी 340 विमान आमतौर पर व्यवसाय के लिए उपयोग किया जाता है। विमान में छह यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जिसमें दो सीटें आगे और दो पीछे होती हैं।

बंगाली परिवार में जन्मे और पुणे में पले-बढ़े दास अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन ‘‘पावर ऑफ लव फाउंडेशन’’ के निदेशक भी थे। यह संगठन विदेशों में एड्स और एचआईवी से संक्रमित या प्रभावित महिलाओं और बच्चों की मदद करता है। संगठन की वेबसाइट पर बताया गया है कि दास के दो बेटे हैं और वे सैन डिएगो में रहते हैं। दास दो इंजन वाले सेसना 340 के मालिक थे और एक प्रशिक्षित पायलट थे, जिन्होंने अपने घर और युमा के बीच उड़ान भरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब