हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 11:45 IST2020-12-12T11:45:11+5:302020-12-12T11:45:11+5:30

Two people died in a helicopter crash | हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

कोलोराडो सिटी (अमेरिका),12 दिसंबर (एपी) अमेरिका के टेक्सास राज्य के पश्चिमी इलाके के एक मैदान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मिट्चेल काउंटी के शेरिफ पैट्रिक टूम्ब्स ने शुक्रवार रात को बताया कि एक हेलीकॉप्टर कोलोराडो सिटी के दक्षिण पश्चिम में आठ मील दूर बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

टूम्ब्स ने बताया कि दुर्घटना में पायलट जेन व्हाइटसाइड्स (31) और यात्री जैक फेऊफर (32) की मौत हो गई। दोनों कोलोराडो सिटी से थे।

संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि यह हेलीकॉप्टर ‘रॉबिन्सन आर44 ’था। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people died in a helicopter crash

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे