फिलीपीन में अमोनिया गैस लीक से दो लोगों की मौत,90 से अधिक लोग बीमार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 12:24 IST2021-02-04T12:24:20+5:302021-02-04T12:24:20+5:30

Two people dead, more than 90 sick due to ammonia gas leak in Philippine | फिलीपीन में अमोनिया गैस लीक से दो लोगों की मौत,90 से अधिक लोग बीमार

फिलीपीन में अमोनिया गैस लीक से दो लोगों की मौत,90 से अधिक लोग बीमार

मनीला, चार फरवरी (एपी) फिलीपीन के राजधानी क्षेत्र में बर्फ बनाने के एक संयंत्र में अमोनिया गैस लीक होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 90 से अधिक लोग बीमार हो गए, वहीं सैकडों लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नवोतास सिटी के मेयर टोबी टिएंगको ने बताया कि ‘टीपी मार्सेलो आइस प्लांट’ में अमोनिया गैस लीक होने से बुधवार को एक कर्मचारी की मौत हो गई वहीं संयंत्र के इलेक्ट्रीशियन का शव बृहस्पतिवार को बरामद हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि 90से अधिक कर्मचारियों और निवासियों को अस्पताल ले जाया गया है। इस गैस का इस्तेमाल प्रशीतक के रूप में किया जाता है।

उन्होंने बताया कि 20से अधिक लोगों का सांस लेने में तकलीफ, आंखों और त्वचा में जलन तथा अन्य परेशानियों का उपचार चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बर्फ संयंत्र के आस पास रहने वाले लोग गैस की गंध आने के बाद अपने घरों को छोड़ करके सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। कई घंटों के बाद उन्होंने घरों को लौटना शुरू कर दिया था।

शहर के मेयर ने लोगों से क्षमा मांगी है और कहा कि कंपनी मृतकों के अंतिम संस्कार का तथा अन्य लोगों के चिकित्सकीय खर्च उठाएगी।

मेयर की मां के पास इस कंपनी का आंशिक स्वामित्व है।

मेयर ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people dead, more than 90 sick due to ammonia gas leak in Philippine

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे