लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी इंग्लैंड में दो सवारी गाड़ियों में टक्कर, 13 यात्री घायल

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:02 IST

Open in App

लंदन, एक नवंबर (एपी) ब्रिटिश अधिकारी सोमवार को दो यात्री ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच कर रहे हैं। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।

दक्षिणी इंग्लैंड के सैलिसबरी स्टेशन के पास पहुंचते ही एक ट्रेन का सबसे पिछला डिब्बा रविवार को “किसी वस्तु से टकराने” के बाद पटरी से उतर गया। नेटवर्क रेल ने कहा कि पटरी से उतरने से इलाके में सभी सिग्नल खराब हो गए और इसके बाद लंदन से चली एक दूसरी ट्रेन पटरी से उतरी हुई गाड़ी से जा टकराई।

मौके पर करीब 50 दमकलकर्मियों को भेजा गया और उन्होंने एक ट्रेन के चालक समेत 13 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर के बाद चालक ट्रेन के अंदर ही फंस गया था। माना जा रहा है कि उसकी चोट गंभीर प्रकृति की नहीं हैं।

घायलों में से तीन को सोमवार को भी अस्पताल में ही रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यात्रियों और गवाहों ने बताया कि उन्होंने जोरदार धमाके की आवाज सुनी और उसके बाद चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी व अफरा-तफरी मच गई।

लुसी ग्रेगरी ने स्काई न्यूज को बताया, “एक बड़ा झटका लगा और टेबल दीवार से मुझपर गिर गई।”

ग्रेगरी ने कहा, “उन्होंने खिड़कियों को तोड़ दिया, और हम बाहर निकल गए ... हम अब सुरक्षित हैं, लेकिन यह वास्तव में डरावना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब