लाइव न्यूज़ :

वेस्ट बैंक में गोलीबारी में दो फलस्तीनी अधिकारियों के मारे जाने की खबर

By भाषा | Updated: June 10, 2021 10:37 IST

Open in App

रामल्ला (वेस्ट बैंक), 10 जून (एपी) फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जेनिन नगर में बृहस्पतिवार की सुबह झड़पों के दौरान इजराइली बलों ने उसके दो सुरक्षा अधिकारियों को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

ऑनलाइन वीडियो में फलस्तीनी अधिकारी वाहन की ओट लेते दिख रहे हैं और पीछे गोली चलने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इनमें से एक अधिकारी कहता नजर आ रहा है कि वे इजराइली “अंडरकवर” बलों के साथ गोलीबारी कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इस गोलीबारी में एक तीसरा फलस्तीनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इजराइली सेना की ओर से तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।

स्थानीय मीडिया पर दिखाए जा रहे एक पोस्टर में दो मृतकों की पहचान फलस्तीनी प्राधिकरण के सैन्य खुफिया बल के सदस्यों के तौर पर हुई है।

फलस्तीनी प्राधिकरण द्वारा प्रशासित स्वायत्त वेस्ट बैंक इलाकों में इजराइली छापेमारी आम हैं और अक्सर इसका मकसद वांछित फलस्तीनियों को गिरफ्तार करना होता है। हालांकि, फलस्तीनी बलों के साथ झड़प दुर्लभ होती हैं क्योंकि ऐसे अभियान दोनों पक्षों के बीच समन्वित माने जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल