लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान सीमा के पास आतंकवादी हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:28 IST

Open in App

पेशावर, 28 नवंबर अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान जिले में अज्ञात आतंकवादियों ने एक सुरक्षा जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया इकाई ने शनिवार को बताया कि हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले की दत्ता खेल तहसील में हुआ। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद हमलावर वहां से भाग गए।

सेना ने एक बयान में कहा है कि गोलीबारी के दौरान सैनिकों की मौत हुई। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

नौ नवंबर से प्रभावी संघर्ष विराम के दौरान सुरक्षा बलों पर यह तीसरा हमला है। पहले दो हमलों में आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर कबायली जिले में दो पुलिसकर्मियों और टैंक जिले में एक सैनिक की हत्या कर दी थी।

पाकिस्तान सरकार और प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने देश में स्थायी शांति हासिल करने की दिशा में आगे की बातचीत के लिए इस महीने एक महीने के संघर्ष विराम पर सहमति जताई। टीटीपी पिछले एक दशक से अधिक समय से पाकिस्तान में विभिन्न हमलों में संलिप्त रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला