लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के निकट सुरक्षा चौकी पर हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:46 IST

Open in App

पेशावर, 30 जून उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अफगानिस्तान के निकट एक सुरक्षा चौकी पर हुई गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कबाइली जिले उत्तरी वजीरिस्तान में दत्ता खेल तहसील के खुदर खेल इलाके में सीमा पार से आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस हमले में दो सैनिक मारे गए।

आईएसपीआर ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने हमले का माकूल जवाब दिया।

सेना की मीडिया विंग के अनुसार पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान से सीमा पर प्रभावी प्रबंधन और नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए कहता रहा है।

आईएसपीआर ने कहा, ''आतंकवादियों द्वारा अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के खिलाफ निरंतर गतिविधियां किये जाने की पाकिस्तान कड़ी निंदा करता है।''

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने सीमा चौकी पर हमले में दो सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। पाकिस्तान की अफगानिस्तान के साथ लंबी सीमा है।

उत्तरी वजीरिस्तान व अन्य कबाइली क्षेत्रों को 2018 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मिला दिया गया था। ये क्षेत्र लंबे समय से स्थानीय और विदेशी आतंकवादियों की पनाहगाह रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी