लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में पाकिस्तान के दो सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:10 IST

Open in App

क्वेटा, 11 सितंबर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने सैनिकों के काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

केच जिले के बुलेदा इलाके की पहाड़ियों में फ्रंटियर कोर दक्षिण के सैनिकों पर हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की लेकिन हमलावर बचकर निकल गए। हमले में जान गंवाने वालों में लांस नाइक और सिपाही हैं। वहीं, जख्मी सैनिक को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

हाल के महीनों में बलूचिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों और बलूच राष्ट्रवादियों की हिंसा का सामना कर रहा है। पिछले तीन हफ्तों में दो बड़े हमले किए गए हैं।

प्रतिबंधित टीटीपी के एक आत्मघाती हमलावर ने प्रांत में पांच सितंबर को खुद को उड़ा लिया था, जिसमें कम से कम चार सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य जख्मी हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें