बलूचिस्तान में हमले में पाकिस्तानी नौसेना के दो कर्मी मारे गए, एक अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 7, 2021 16:40 IST2021-03-07T16:40:05+5:302021-03-07T16:40:05+5:30

Two Pakistani Navy personnel killed, another injured in an attack in Balochistan | बलूचिस्तान में हमले में पाकिस्तानी नौसेना के दो कर्मी मारे गए, एक अन्य घायल

बलूचिस्तान में हमले में पाकिस्तानी नौसेना के दो कर्मी मारे गए, एक अन्य घायल

कराची, सात मार्च पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के तटीय जिले ग्वादर में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा सुरक्षाबलों के एक वाहन पर किये गए हमले में नौसेना के दो कर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया।

पाकिस्तानी नौसेना का वाहन शनिवार को उस समय अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आया जब वह गंज से ग्वादर जिले में जेवनी जा रहा था।

एक अधिकारी ने कहा कि इस गोलीबारी में पाकिस्तानी नौसेना के दो कर्मी मारे गए और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

इस हमले में मारे गए नौसैनिकों की पहचान नाविक सोहेल और नाई का काम करने वाले नोमान के रूप में की गई है। घायल की पहचान रजा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ग्वादर के सहायक आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) अतहर अब्बास ने कहा कि जिस इलाके में हमला हुआ है, वहां घेराबंदी कर दी गई है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दो दिन पहले ही प्रांत के सिबी के पास तंदोरी में एक बम विस्फोट में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two Pakistani Navy personnel killed, another injured in an attack in Balochistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे