लाइव न्यूज़ :

महिला को पत्थर मारकर मौत की सजा सुनाने वाली पाकिस्तानी जिरगा के दो सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:06 IST

Open in App

(एम. जुल्करनैन)

लाहौर, 16 नवंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कथित रूप से विवाहेत्तर संबंध रखने, अपने प्रेमी से गर्भधारण करने और उसके साथ भागने के मामले में एक महिला को पत्थर मारकर मौत की सजा सुनाने वाली जिरगा के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्राथमिकी के अनुसार, लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर मुजफ्फरगढ़ में छह सदस्यीय जिरगा ने कुछ समय पहले हुई अपनी बैठक में महिला को पत्थर मारकर मौत की सजा ‘कारो कारी’ सुनाई। महिला नौ बच्चों की मां है।

‘कारो कारी’ की परंपरा के तहत परिवार के सम्मान के नाम पर महिला की पत्थर मारकर कर हत्या की जाती है। पुलिस ने जिरगा के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारी मेहर रियाज हुसैन ने बताया कि महिला अपने पड़ोसी नूर शाह के साथ विवाहेत्तर संबंध रखकर उससे गर्भवती हुई और उसके साथ भाग गई।

उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने शाह को पकड़ा और पिछले साल जून में उसे वापस ले आए। बाद में शाह को मौत की सजा सुनाई गई और उसे मार दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में महिला को भी पकड़ लिया गया और जिरगा ने बच्चे के जन्म के बाद महिला को पत्थर मारकर मौत की सजा सुनाई।

जिरगा के सदस्यों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हुसैन ने बताया कि महिला को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा