लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पाकिस्तानी सेना के दो पायलटों की मौत

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:29 IST

Open in App

इस्लामाबाद, छह दिसंबर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सियाचीन क्षेत्र के नजदीक हुई। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि दोनों ही पायलट दुर्घटना में मारे गए। तलाश एवं बचाव हेलीकॉप्टर तथा सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे हैं। दुर्घटना के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। यह क्षेत्र दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले युद्धक्षेत्र में से एक है। पाकिस्तान और भारत के सैनिक इस क्षेत्र में 1980 के दशक से ही तैनात हैं।

इसी तरह की एक घटना पिछले साल दिसंबर के अंत में हुई थी और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना