लाइव न्यूज़ :

यूटा में गोलीबारी में दो अधिकारी घायल, संदिग्ध हमलावर की मौत

By भाषा | Updated: April 11, 2021 09:57 IST

Open in App

साल्ट लेक सिटी (अमेरिका), 11 अप्रैल (एपी) यूटा में साल्ट लेक काउंटी जेल के बाहर शनिवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में दो न्यायिक अधिकारी घायल हो गए और संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक अधिकारी की आंख और एक अधिकारी के गाल में गोली लगी।

उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों अधिकारी शेरिफ के सहायक हैं।

साल्ट लेक काउंटी शेरिफ रोजी रिवेरा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिस अधिकारी की आंख में चोट लगी है, उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है और उसका ऑपरेशन हो रहा है।

रिवेरा ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है, वह ठीक हो जाएगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि जिस अधिकारी के गाल में गोली लगी है, उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

रिवेरा ने कहा कि संदिग्ध की आयु करीब 30 वर्ष थी और विभाग को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह नहीं पता कि उसने यह हमला क्यों किया।’’

संदिग्ध के पास हथियार था और उसने जेल के बाहर शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे गोलियां चलाईं।

रिवेरा को यह जानकारी नहीं है कि अधिकारियों ने भी संदिग्ध पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल