लाइव न्यूज़ :

हैती में अगवा किए गए अमेरिकी धर्म प्रचारक समूह के 17 लोगों में से दो को रिहा किया गया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 09:51 IST

Open in App

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती), 22 नवंबर (एपी) ओहियो स्थित गिरजाघर संगठन ने रविवार को बताया कि एक धर्म प्रचारक समूह के एक माह पहले अगवा किए गए 17 सदस्यों में से दो को हैती में रिहा कर दिया गया है और वे सुरक्षित हैं। संगठन ने कहा कि दोनों की मन: स्थिति ठीक है और उनका ख्याल रखा जा रहा है।

ईसाई सहायता मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वह रिहा किए गए लोगों के नाम, उन्हें क्यों मुक्त किया गया या अन्य जानकारी नहीं दे सकता।

समूह ने कहा, “हम इस रिहाई से खुश हैं लेकिन हमारा ध्यान उन 15 लोगों पर है जिन्हें अब भी कैद रखा गया है।”

इन धर्म प्रचारकों का 16 अक्टूबर को 400 मावोजो गिरोह ने अपहरण कर लिया गया था। इनमें 16 अमेरिकी नागरिक हैं जिनमें पांच बच्चे हैं और एक कनाडाई नागरिक है। बच्चों में एक की उम्र 8 महीना है। एक स्थानीय मानवाधिकार संगठन के अनुसार, उनके हैती निवासी चालक का भी अपहरण कर लिया गया था।

400 मावोजो गिरोह के सरगना ने मांगें पूरी नहीं होने पर बंधकों को जान से मारने की धमकी दी है। अधिकारियों ने कहा है कि गिरोह प्रति व्यक्ति 10 लाख डॉलर की मांग कर रहा था, हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि इसमें बच्चे के लिए भी फिरौती मांगी गई है या नहीं।

हैती की राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता गैरी डेसरोसियर्स ने पुष्टि की कि रविवार को दो बंधकों को रिहा कर दिया गया।

बंधकों को छुड़ाने में हैती के अधिकारियों की मदद कर रहे एफबीआई ने टिप्पणी से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब