दो नेपाली नागरिक महिलाओं की तस्करी भारत में करने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:57 IST2021-08-01T22:57:12+5:302021-08-01T22:57:12+5:30

Two Nepalese citizens arrested for smuggling women into India | दो नेपाली नागरिक महिलाओं की तस्करी भारत में करने के आरोप में गिरफ्तार

दो नेपाली नागरिक महिलाओं की तस्करी भारत में करने के आरोप में गिरफ्तार

काठमांडू, एक अगस्त नेपाल से महिलाओं की कथित रूप से तस्करी भारत में करने के आरोप में दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों की पहचान लक्ष्मी दास (20) एवं खुशबू विश्वकर्मा के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानीय महिलाओं को तस्करी करके भारत ले जाने के आरोप में बिरतामोड़ से गिरफ्तार किये गये।

पुलिस ने एक बयान जारी करके बताया कि 16 साल की एक लड़की और 20 साल की एक महिला को पुलिस ने बचा लिया है। उन्हें आकर्षक नौकरी का झांसा देकर बिहार के छौड़ादानों ले जाया जा रहा था ।

बयान में कहा गया है कि पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two Nepalese citizens arrested for smuggling women into India

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे