लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पूर्व पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ दर्ज होंगे भ्रष्टाचार के दो और मामले, भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: May 16, 2020 11:01 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ अब भ्रष्टाचार के दो और मामले दायर किए जाएंगे, जिन्हें भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी द्वारा मंजूरी मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएनएबी-लाहौर ने जवाबदेही अदालत में दायर करने से पहले दोनों मामले अंतिम मंजूरी के लिए अपने अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) जावेद इकबाल को भेज दिए हैं।भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ पर 1986 में नियमों का उल्लंघन कर शकीलुर रहमान को लाहौर कनाल के पास भूमि आवंटित करने में अपने अधिकार का दुरुपयोग करने का आरोप है

लाहौर: पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जवाबदेही अदालत में भ्रष्टाचार के दो और मामले दायर करने की मंजूरी दी है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के महानिदेशक शहजाद सलीम की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां क्षेत्रीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई।

बोर्ड ने धन शोधन और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों में 69 वर्षीय नवाज, उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ, बेटी मरयम नवाज और 13 अन्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के अतिरिक्त मामलों पर चर्चा की। 

इसी तरह बोर्ड ने 54 कनाल भूमि मामले में नवाज शरीफ, जियो मीडिया समूह के संस्थापक मीर शकीलुर रहमान तथा दो अन्यों के खिलाफ एक अन्य मामला दायर करने की भी मंजूरी दी। एनएबी-लाहौर ने जवाबदेही अदालत में दायर करने से पहले दोनों मामले अंतिम मंजूरी के लिए अपने अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) जावेद इकबाल को भेज दिए हैं।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘एनएबी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद शरीफ परिवार के सदस्यों के खिलाफ दोनों मामले अगले हफ्ते लाहौर की जवाबदेही अदालत में दायर किए जाएंगे।’’  शरीफ परिवार पर सात अरब पाकिस्तानी रुपये की हेराफेरी का आरोप है। अधिकारी ने बताया, ‘‘इस मामले में नवाज, शहबाज और मरयम को मुख्य संदिग्ध घोषित किया गया है।’’ एनएबी संदिग्धों के खिलाफ अभियोजन पक्ष के 100 गवाहों को पेश करेगा।

भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ पर 1986 में नियमों का उल्लंघन कर शकीलुर रहमान को लाहौर कनाल के पास भूमि आवंटित करने में अपने अधिकार का दुरुपयोग करने का आरोप है। शरीफ उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री थे। रहमान 12 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही न्यायिक हिरासत में हैं। अभी वह मेडिकल आधार पर अस्पताल में हैं।

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना