लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा में ढही इमारत के मलबे से मिले दो और शव, मृतक संख्या बढ़कर 24 हुई

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:26 IST

Open in App

सर्फसाइड (अमेरिका), तीन जुलाई (एपी) साउथ फ्लोरिडा में 24 जून को ढही इमारत के मलबे से दो और लोगों के शव मिलने के बाद हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि बचावकर्ताओं को मलबे से शनिवार को दो और शव मिले, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 24 हो गई है और 124 लोग अब भी लापता हैं। कावा ने 40 इमारतों की समीक्षा का सुझाव दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ढहने के कारणों की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि सर्फसाइड में 24 जून को 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था।

फायर रेस्क्यू असिस्टेंट फायर चीफ रेड जदल्लाह ने ब्रीफिंग के दौरान पीड़ित परिवारों के सदस्यों से कहा कि जल्द से जल्द इमारत को नीचे गिराने का काम पूरा किया जाएगा।

इसी बीच, साउथ फ्लोरिडा के नॉर्थ मियामी बीच शहर में एक अन्य इमारत की समीक्षा के बाद उसके असुरक्षित पाए जाने पर उसे खाली करने के शुक्रवार को आदेश दिए गए। सर्फसाइड में ढही इमारत इस इमारत से करीब आठ किलोमीटर दूर थी।

शहर के प्रबंधक ऑर्थर एच सोरी ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि निकटवती सर्फसाइड में चैम्प्लेन टावर्स साउथ के ढहने के बाद 156 इकाई वाले क्रेस्टव्यू टावर्स की समीक्षा की गई थी, जिसमें इसे असुरक्षित पाया गया।

उन्होंने बताया कि सावधानी बरतते हुए इमारत को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है और निवासियों को उनकी सुरक्षा के लिए बाहर निकाल दिया गया है। यह इमारत 1972 में बनी थी।

नॉर्थ मियामी बीच की आयुक्त फोर्टुना स्मकलर शुक्रवार दोपहर इमारत पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी इमारत में रहने वाले लोगों की मदद कर रहे हैं, ताकि उन्हें रहने के लिए जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि तूफान आने की आशंका है, ऐसे में इस इमारत में रहने वाले लोगों के लिए यह विशेष रूप से तनावपूर्ण समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना