लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मंत्री पृथक-वास में गए

By भाषा | Updated: December 1, 2021 10:59 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, एक दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के कैबिनेट में दो वरिष्ठ मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पृथक-वास में हैं।

देश में संक्रमितों की संख्या सोमवार को 2,273 थी जो मंगलवार को बढ़कर 4373 हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामले सामने आने के बीच सामाजिक विकास मंत्री लिनडीव जुलु भी संक्रमित पाई गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वायरस के इस स्वरूप को ‘‘चिंताजनक’’ बताया है।

मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मंत्री तत्काल पृथक-वास में चली गई हैं और घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं । वह घर से ही बिना किसी व्यवधान के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं।

जुलु ने कहा, ‘‘यह सब गले में खराश के साथ शुरू हुआ और मुझे संक्रमण का संदेह नहीं था, लेकिन जब यह बना रहा तो मैंने कल कोविड-19 जांच कराई और आज सुबह जांच के नतीजे आ गए। मैं अच्छा महसूस कर रही हूं और मैं इसका श्रेय इस तथ्य को दे सकती हूं कि वायरस पर टीके का असर दिखा।’’

गृह मंत्री आरोन मोत्सोलेडी भी संक्रमित पाए गए हैं और वह भी पृथक-वास में हैं। मंत्री मोंडली गुंगुबेले ने एक बयान में कहा कि गृह मंत्री का स्वास्थ्य बेहतर है और वह पृथक-वास में हैं।

ज़ुलु ने टीका नहीं लगवाने वाले लोगों से दक्षिण अफ्रीका में तीन से पांच दिसंबर तक चलने वाले वूमा टीकाकरण सप्ताहांत अभियान का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि राष्ट्रपति रामफोसा ने जोर दे कर कहा है, टीकाकरण हमारे पास सबसे शक्तिशाली ‘टूल’ है और चौथी लहर के आने से पहले टीके की खुराक लेने में अब भी देर नहीं हुई है।’’

वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के सामने आने के बाद अधिकारियों को टीकाकरण अभियान में भीड़ जुटने की संभावना है और उम्मीद है कि ओमीक्रोन को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से मीडिया में प्रचार बढ़ने के बाद टीका लेने से झिझक रहे लोग टीके की खुराक ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला