लाइव न्यूज़ :

शांतिरक्षकों के लिए भारत द्वारा दिए गए दो लाख कोविड-19 टीका का इस्तेमाल हो रहा है : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:11 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, पांच जून भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों के लिए दिए गए दो लाख कोविड-19 टीका का ‘‘इस्तेमाल हो रहा है’’ और काफी संख्या में शांतिरक्षकों को टीका लग चुका है। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों को टीकाकरण के एक सवाल पर कहा, ‘‘भारत की सरकार ने हमें दो लाख खुराकें दीं और काफी संख्या में शांतिरक्षकों को टीका लग चुका है और जहां तक मुझे जानकारी है उनका टीकाकरण चल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि भारतीय टीके एस्ट्राजेनेका के थे और इनकी संख्या दो लाख थी। उनका इस्तेमाल हो रहा है।’’

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के लिए सबसे ज्यादा सैनिक भारत द्वारा भेजे जाते हैं और उसने संयुक्त राष्ट्र के मिशन में लगे सभी शांतिरक्षकों के लिए कोविड-19 की दो लाख खुराकें भेजी थीं।

पूरी दुनिया में इस वर्ष 31 मार्च तक 12 शांतिरक्षक अभियानों में 87,889 सैनिक सेवा दे रहे हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फरवरी में घोषणा की थी कि भारत संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों के लिए टीके की नि:शुल्क खुराकें मुहैया कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना