लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन गोलीबारी में दो की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: November 19, 2020 09:57 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 19 नवंबर (एपी) अमेरिका के पश्चिमी ह्यूस्टन में बुधवार को घरेलू हिंसा के मामले में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सहायक पुलिस प्रमुख लैरी सेट्टरव्हाइट ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर अधिकारी उस घर में गए, जहां से उन्हें ‘शूटर’ के संबंध में शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि घर के रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति का शव मिला और ऐसा लगता है कि वह व्यक्ति घर का मालिक था ।

उन्होंने बताया कि घर में प्रवेश करने पर उन्हें एक घायल व्यक्ति मिला, जिसके पास बंदूक पड़ी थी। पुलिस को संदेह है कि इसी ने गोलीबारी की है। वहीं एक घायल महिला भी मिली, जिसके बारे में पुलिस अधिकारियों का मानना है कि उसी ने पुलिस को बुलाया था ।

पुलिसकर्मी जब ऊपर की मंजिल पर गए तो उन्हें दो महिला मिली। उनमें से एक की मौत हो गई थी और एक घायल थी। इसके अलावा तीन महीने का एक बच्चा भी मिला, जिसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हुआ है कि ये सभी एक-दूसरे से ताल्लुक रखते थे, हालांकि इस गोलीबारी की मंशा के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना