लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर तुर्की में बाढ़ और भूस्खलन से दो लोगों की मौत, छह लापता

By भाषा | Updated: July 15, 2021 16:17 IST

Open in App

अंकारा, 15 जुलाई (एपी) तुर्की के उत्तरपूर्व में काला सागर तटीय इलाके में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह लापता हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ने यह खबर दी है।

चाय की उपज करनेवाले प्रांत रीजे में बुधवार रात भारी बारिश के बाद कई वाहन बह गए और घर ढह गए।

अनादोलु एजेंसी की खबर के मुताबिक रीजे के मुरादिये जिले में तीन मंजिला घर गिरने के बाद मलबे से 75 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया। एजेंसी की खबर के मुताबिक बचाव दल को क्षेत्र में भेजा गया है, जो तीन जिलों में लापता कुल छह लोगों की तलाश कर रहे हैं।

निजी समाचार एजेंसी ‘डीएचए’ ने बताया कि खोजी कुत्तों और गोताखोरों की मदद भी तलाश एवं बचाव मिशन में ली जा रही है। भारी बारिश की वजह से कई गांवों तक पहुंचने वाले रास्ते बंद हो गए हैं और यहां बिजली की आपूर्ति प्रभावित है।

तुर्की का काला सागर क्षेत्र अकसर विनाशकारी मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल