लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में रसायनिक संयंत्र में रिसाव से दो की मौत, कई घायल : अधिकारी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:28 IST

Open in App

लापोर्ते (अमेरिका), 28 जुलाई (एपी) टेक्सास के ला पोर्ते में एक संयंत्र से मंगलवार की शाम रसायन का रिसाव होने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कंपनी ल्योंडेल बेसल के प्रवक्ता चेवेलियर ग्रे ने बताया कि शाम सात बजकर 35 मिनट पर ला पोर्ते परिसर में स्थित संयंत्र में एसेटिक एसिड का रिसाव हुआ था। ‘चैनल इंडस्ट्रीज म्यूचल एड’ और शहर के आपदा मोचक बल के अधिकारी मंगलवार रात को घटनास्थल पर मौजूद थे।

ग्रे ने बताया कि दो लोग “गंभीर रूप से घायल” हुए थे और चार अन्य जल गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरिस काउंटी के फील्ड मार्शल कार्यालय ने बाद में कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की।

हैरिस काउंटी के फील्ड मार्शल लॉरी क्रिस्टीनसेन ने मंगलवार रात संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक व्यक्ति को हवाई एंबुलेंस से अस्पताल ले जा गया और एक को एंबुलेंस से भेजा गया।

घटनास्थल पर पांच अन्य का इलाज किया गया और कई की लक्षणों के लिए निगरानी की जा रही है जिनमें सांस लेने या निगलने में दिक्कत और त्वचा में जलन शामिल है।

कंपनी ने कहा कि वह आपदा मोचक बलों के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि सभी कर्मचारियों की स्थिति पता रहे।

क्रिस्टीनसेन ने कहा कि रिसाव किस तरह का था, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा । हैरिस काउंटी की न्यायाधीश लिने हिडाल्गो ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि वह घटना से बहुत दुखी हैं।

हिडाल्गो ने ट्वीट किया, “ला पोर्ते में ल्योंडेल बेसल कंपनी के दो लोगों की मौत के बारे में सुनकर आहत हूं।”

ग्रे ने कहा कि हवा का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि सत्यापित किया जा सके कि आस-पास के इलाकों के लिए चिंता की कोई बात नहीं है।

ला पोर्ते आपातकालीन सेवाओं द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “यह क्षेत्र ला पोर्ते शहर के निकट हैरिस काउंटी में है। इस समय ला पोर्ते समुदाय के लिए किसी आश्रय या अन्य सुरक्षात्मक कदमों का सुझाव नहीं दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात