लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पोर्टलैंड में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, सात घायल

By भाषा | Updated: July 18, 2021 08:30 IST

Open in App

पोर्टलैंड (अमेरिका), 18 जुलाई (एपी) अमेरिका में ओरेगन के पोर्टलैंड शहर में शनिवार को गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस शहर में पिछले छह महीने में हिंसात्मक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पोर्टलैंड के मेयर टेड व्हीलर ने गोलीबारी की इन घटनाओं को ‘‘महामारी’’ करार दिया और कहा कि वह पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो में और अधिकारियों एवं संसाधनों को तैनात करने की कोशिश करेंगे।

मिनियापोलिस में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कार्रवाई में मौत के बाद से पुलिस की बर्बरता और नस्ली अन्याय के खिलाफ पोर्टलैंड में कई महीनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके अलावा शहर में इस साल अब तक हिंसा की करीब 570 घटनाएं हो चुकी हैं, जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में दोगुनी हैं। पुलिस ने कहा कि इनमें से हिंसा की आधी घटनाओं का संबंध गिरोहों संबंधी हिंसा से है।

पोर्टलैंड पुलिस प्रमुख चक लोवेल ने कहा कि शनिवार को हुई गोलीबारी की घटनाओं को गिरोहों से संबंधित बताना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 38 घंटे में गोलीबारी की 11 घटनाओं में 13 लोग हताहत हुए। यह स्तब्ध करने वाला है।’’

लोवेल ने बताया कि गोलीबारी की पहली घटना संबंधी सूचना देर रात दो बजकर 11 मिनट पर मिली। इस दौरान सात लोग घायल हुए, जिनमें 18 वर्षीय किशोरी ने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। छह अन्य लोगों के जीवित बचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि इसके थोड़ी ही देर बात पुलिस को शहर के एक अन्य हिस्से में गोलीबारी की सूचना मिली और इसके चार घंटे बाद गोलीबारी की दो अन्य घटनाएं हुईं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें