लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एक उत्सव सभागार के बाहर गोलीबारी में दो की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:06 IST

Open in App

हायालिया (अमेरिका), 30 मई (एपी) साउथ फ्लोरिडा में एक उत्सव सभागार के बाहर गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और करीब 20 से 25 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उत्तर पश्चिमी मियामी-डाडे काउंटी के एल. मुला बैंक्वेट में रविवार सुबह गोलियां चलनी शुरू हो गईं। यह स्थान हायालिया के नजदीक है। पुलिस ने मीडिया को यह जानकारी दी।

पुलिस निदेशक अल्फ्रेडो ‘फ्रेडी’ रमीरेज III ने बताया कि इस सभागार को एक संगीत समारोह के लिए किराये पर दिया गया था। यहां तीन लोग एक एसयूवी वाहन से आए और बाहर मौजूद लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अधिकारियों का मानना है कि यह निशाना बनाकर की गई गोलीबारी है।

रमीरेज ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ये नृशंस हत्यारे हैं और इन्होंने भीड़ पर बिना दया दिखाए गोली चलाई।’’

पुलिस ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 25 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल