लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में रेस्तरां में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, एक महिला घायल

By भाषा | Updated: July 9, 2021 12:12 IST

Open in App

ह्यूस्टन (अमेरिका), नौ जुलाई (एपी) अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन के एक रेस्तरां में हत्या-आत्महत्या के मामले में पुलिस का कहना है कि दो लोगों की मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गयी।

यह घटना बृहस्पतिवार रात आठ बजे के बाद हुई जब ‘एक्वेरियम रेस्तरां’ के बार में एक महिला और पुरूष भोजन कर रहे थे। रेस्तरां के कार्यकारी सहायक प्रमुख मैट स्लिनकार्ड ने यह बताया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया और सामने आए वीडियो में दिखा है कि बार के एक कोने से एक व्यक्ति दोनों लोगों की तरफ बढ़ा और उनपर गोलियां चला दीं। इसके बाद उस व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली।

स्लिनकार्ड ने बताया कि अस्पताल में भर्ती महिला की हालत स्थिर है। घटना में कोई और व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हताहतों की पहचान नहीं बतायी गयी है। तीनों लोगों के आपस में संबंध के बारे में भी नहीं बताया गया है। स्लिनकार्ड ने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुखद घटना है और इस पर रोक लगनी चाहिए। हम प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब