लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में चाकूबाजी की घटना में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:27 IST

Open in App

वेलिंगटन,19 मार्च (एपी) न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में एक घर के अंदर शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक स्कॉट बियर्ड ने बताया कि उन्होंने हमले के संदिग्ध से पूछताछ की है, उसे भी चोटे आईं हैं और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

उन्होंने संवाददताओं को बताया,‘‘ दोहरा हत्याकांड दुखद है और परिवार शोकाकुल है।’’

बियर्ड ने बताया कि उपनगर उपसोम के एक घर से पुलिस को सुबह साढ़े ग्यारह बजे फोन किया गया और वहां पहुंचने पर तीन लोगों को गंभीर हालत में पाया गया। उनमें से दो ने प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि तीसरे की अस्पताल में सर्जरी चल रही है।

उन्होंने कहा कि चारों लोग एक दूसरे को जानते थे, मामले की जांच चल रही है और हत्या के पीछे के कारण के बारे में वह अभी कोई जानकारी नहीं दे सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल