लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको के तुलुम में तट पर गोलीबारी में दो की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 11:35 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 25 जून (एपी) मेक्सिको के कैरेबियाई तट पर स्थित तुलुम रिजॉर्ट में एक बीच पर बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और तीसरा व्यक्ति घायल हो गया।

क्विंटाना रू तटीय राज्य में अभियोजन कार्यालय ने कहा कि गोलीबारी बृहस्पतिवार को हुई लेकिन मृतकों की पहचान या घटना के कारणों के बारे में उसने तत्काल कोई सूचना नहीं दी।

तुलुम को लंबे वक्त से मेक्सिको के कैरिबियाई तट स्थित रिजॉर्टों में से सबसे शांत और साधारण रिजॉर्ट के तौर पर जाना जाता है।

राज्य में नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले गिरोह जरूर सक्रिय हैं लेकिन अब से पहले तक तटों पर बहुत कम हिंसा हुई है।

बृहस्पतिवार को हुई इन मौतों से दो हफ्ते पहले 11 जून को केनकन में एक तट पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और एक अमेरिकी पर्यटक गोली लगने से घायल हो गया था।

तटीय राज्य में हिंसा 2018 और 2019 के उच्चतम स्तर से काफी कम हो गई है। 2021 के पहले पांच महीनों में राज्य में 278 लोगों की हत्या हुई जबकि 2020 में इसी अवधि में 321 लोग मारे गए थे।

राज्य की पर्टयन पर निर्भर अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी से धीरे-धीरे उबर रही थी लेकिन हाल के हफ्तों में सरगासो जैसे समुद्री शैवाल में वृद्धि के कारण और कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने के कारण तटीय राज्य प्रभावित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें