पश्चिम जर्मनी के शहर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:51 IST2021-06-17T21:51:49+5:302021-06-17T21:51:49+5:30

Two killed in shooting in West German city | पश्चिम जर्मनी के शहर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत

पश्चिम जर्मनी के शहर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत

बर्लिन, 17 जून (एपी) पश्चिम जर्मनी में बृहस्पतिवार को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी क्यों हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह आम जनता के लिए खतरनाक प्रतीत नहीं हो रही है। घटना बाइलेफील्ड के नजदीक इस्पेलकैंप में हुई जहां करीब 26 हजार लोगों की आबादी है।

अधिकारियों को 48 वर्षीय एक व्यक्ति और एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय एक व्यक्ति फरार है जिसके षड्यंत्रकारी होने का संदेह है।

पुलिस प्रवक्ता हेल्ला क्रिस्टोफ ने एन-टीवी टेलीविजन को बताया कि उनमें से एक को घर के अंदर और दूसरे को बाहर सड़क पर गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों को खतरा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed in shooting in West German city

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे