पश्चिम जर्मनी के शहर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत
By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:17 IST2021-06-17T19:17:03+5:302021-06-17T19:17:03+5:30

पश्चिम जर्मनी के शहर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत
बर्लिन, 17 जून (एपी) पश्चिम जर्मनी में बृहस्पतिवार को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी क्यों हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह आम आदमी के लिए खतरनाक प्रतीत नहीं हो रही। घटना बाइलेफील्ड के नजदीक इस्पेलकैंप में हुई जहां करीब 26 हजार लोगों की आबादी है।
पुलिस प्रवक्ता हेल्ला क्रिस्टोफ ने एन-टीवी टेलीविजन को बताया कि मारे गए लोगों में एक पुरुष एवं एक महिला शामिल हैं। अभी इस बारे में कोई सूचना नहीं है कि किसने गोलीबारी की, वे पकड़े गए हैं या नहीं या उनका इरादा क्या था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।