मास्को में ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, दो की मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:56 IST2021-12-07T21:56:33+5:302021-12-07T21:56:33+5:30

Two killed in shooting at customer service center in Moscow | मास्को में ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, दो की मौत

मास्को में ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, दो की मौत

मास्को, सात दिसंबर (एपी) मास्को में एक सरकारी सेवा केंद्र में मंगलवार को कथित तौर पर मास्क लगाए जाने के लिये कहे जाने से नाराज एक शख्स ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। अधिकारियों और रूसी मीडिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में चार और लोग घायल हुए हैं।

मास्को के महापौर सर्गेई सोब्यानिन ने ट्विटर पर कहा कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। सोब्यानिन ने हमलावर या उसके संभावित मकसद के बारे में बिना कोई विवरण साझा करते हुए कहा कि यह घटना शहर के दक्षिणपूर्वी इलाके में हुई।

महापौर ने कहा, “चिकित्सक घायल लोगों का उपचार कर रहे हैं।”

रूस के गृह मंत्रालय की प्रवक्ता इरिना वोल्क के मुताबिक संदिग्ध मास्को का रहना वाले 45 वर्षीय व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि घायल लोगों में 10 वर्षीय एक लड़की भी शामिल है।

उप महापौर अनास्तेसिया राकोवा ने कहा कि गोलीबारी में चार लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर में एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी सूत्र के हवाले से कहा गया कि सुरक्षा गार्ड द्वारा मास्क लगाए जाने के लिये कहे जाने को लेकर हुई बहस के बाद हमलावर ने बंदूक निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। स्थानीय नियमों के मुताबिक ऐसी जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य है।

रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने भी एक अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि शूटिंग स्थल पर एक ग्लॉक ‘हैंडगन’ मिली थी। रूस में हैंडगन और अन्य छोटी नाल वाले हथियारों का स्वामित्व गंभीर रूप से प्रतिबंधित है। केवल पेशेवर खेल निशानेबाजों को ही उन्हें रखने की अनुमति है, और हथियारों को शूटिंग क्लबों में संग्रहित किया जाना चाहिए।

रूसी जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed in shooting at customer service center in Moscow

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे