मास्को में ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, दो की मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:56 IST2021-12-07T19:56:33+5:302021-12-07T19:56:33+5:30

Two killed in shooting at customer service center in Moscow | मास्को में ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, दो की मौत

मास्को में ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, दो की मौत

मास्को, सात दिसंबर (एपी) मास्को शहर में मंगलवार को एक ग्राहक सेवा केंद्र में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी जबकि तीन अन्य को घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मास्को के महापौर सर्गेई सोब्यानिन ने ट्विटर पर कहा कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। सोब्यानिन ने हमलावर या उसके संभावित मकसद के बारे में बिना कोई विवरण साझा करते हुए कहा कि यह घटना शहर के दक्षिणपूर्वी इलाके में हुई।

महापौर ने कहा, “चिकित्सक घायल लोगों का उपचार कर रहे हैं।”

सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर में एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी सूत्र के हवाले से कहा गया कि सुरक्षा गार्ड द्वारा मास्क लगाए जाने के लिये कहे जाने को लेकर हुई बहस के बाद हमलावर ने बंदूक निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। स्थानीय नियमों के मुताबिक ऐसी जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य है।

तास ने घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा कि घायल लोगों में 10-11 साल की एक लड़की भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed in shooting at customer service center in Moscow

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे