अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:46 IST2021-11-03T17:46:31+5:302021-11-03T17:46:31+5:30

Two killed in roadside bomb blast in Afghanistan | अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत

अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत

काबुल, तीन नवंबर (एपी) पूर्वी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट(आईएस) के आतंकवादियों के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र में बुधवार को तालिबान के एक गश्ती दल को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

विस्फोट की अब तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस धमाके ने तालिबान के खिलाफ आईएस के पूर्व में किए गए हमलों की याद दिला दी है। तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही संगठनों को एक-दूसरे का कट्टर विरोधी माना जाता है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अगस्त में तालिबान के सत्ता पर अपना नियंत्रण करने के बाद से इस्लामिक स्टेट के हमलों में काफी वृद्धि है।

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद शहर में यह बम विस्फोट हुआ।

तालिबान के एक कमांडर ने इस बम विस्फोट की पुष्टि करते हुए कहा कि धमाके में तालिबान के चार लड़ाके घायल हो गए। मुबारिज़ नामक तालिबान के कमांडर ने धमाके में मारे गए लोगों के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया।

गौरतलब है कि हाल के सप्ताहों में तालिबान के अधिकारी हमलों में हुए नुकसानों के बारे में जानकारी देने से बचते आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed in roadside bomb blast in Afghanistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे