लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के दक्षिणी इलाके में यमन के विद्रोहियों के हमले में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 25, 2021 09:26 IST

Open in App

दुबई (संयुक्त अरब अमीरात), 25 दिसंबर (एपी) सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती शहर जिजान में शुक्रवार देर रात यमन के विद्रोहियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी द्वारा प्रकाशित बयान के अनुसार, यमन के हूती विद्रोहियों ने एक प्रक्षेपास्त्र दागा जिसमें सऊदी अरब और यमन के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घायलों में से छह सऊदी अरब के हैं और एक बांग्लादेशी नागरिक है। हमले में आसपास की कारों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।

यमन में शिया हूती विद्रोहियों के लंबे समय से चल रहे गृह युद्ध में यह ताजा सीमा पार हमला है। इससे पहले सऊदी अरब की अगुवाई वाली गठबंधन सेना ने यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले राजधानी सना पर कई हवाई हमले किए थे।

इससे पहले शुक्रवार को सऊदी अरब ने सना में हवाई हमले किए थे और शहर के केंद्र के समीप सेना के एक शिविर को निशाना बनाया था। हूती और सऊदी अरब की मीडिया ने यह जानकारी दी थी।

यमन में 2014 में युद्ध शुरू हुआ था जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सना तथा देश के अधिकांश उत्तरी हिस्से पर कब्जा जमा लिया था। यमन के गृह युद्ध में करीब 1,30,000 लोग मारे जा चुके है और इसने दुनिया की सबसे खराब मानवीय आपदा को जन्म दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: पत्नी को बिना बुर्का पहने बाहर निकलने पर गोली मारी, 2 नाबालिग बेटियों की भी हत्या की

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

विश्व अधिक खबरें

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

विश्वIndia-Israel: विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

विश्वविदेशी धरती पर पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले बने विश्व के पहले नेता

विश्वसोशल मीडिया बैन कर देने भर से कैसे बचेगा बचपन ?

विश्वऔकात से ज्यादा उछल रहा बांग्लादेश