लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के यांगून शहर में धमाके से दो लोगों की मौत, सेना का वाहन क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: June 18, 2021 23:06 IST

Open in App

बैंकॉक, 18 जून (एपी) म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून में शुक्रवार को हुए धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक टैक्सी और सेना का एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना को देश में सैन्य शासन और लोकतंत्र समर्थक विपक्ष के बीच हिंसा में बढ़ोतरी के तौर पर देखा जा रहा है।

म्यांमा की मीडिया ने खबर दी कि यांगून के कामगारों की बस्ती टार्मवे के करीब बम धमाका हुआ। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ऑनलाइन समाचार सेवा पीपुल मीडिया ने खबर दी कि सैन्य वाहन पर बम फेंका गया जिसकी चपेट में आने से उप पुलिस प्रमुख की मौत हो गयी जबकि चार सैनिकों और दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।

खबर के मुताबिक यह वाहन पूर्ववर्ती आंग सान सू ची की सरकार के समय संसद में मुख्य विपक्षी समूह रहे यूनियन सॉलिडैरिटी ऐंड डेवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी)के कार्यालय के बाहर खड़ा था।

इस घटना को लेकर ऑनलाइन मंच पर मिली जुली प्रतिक्रिया आई। कुछ ने इस घटना की प्रशंसा की तो कुछ ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कहीं यह सेना द्वारा ही ‘जन सुरक्षा बलों’ को बदनाम करने के लिए तो नहीं किया गया है जिसका गठन सेना और पुलिस का मुकाबला करने के लिए किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक