लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में विस्फोटों में दो लोगों की मौत, 28 घायल: पुलिस

By भाषा | Updated: February 6, 2021 08:22 IST

Open in App

क्वेटा, छह फरवरी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा एवं सिबी शहरों में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पहला विस्फोट शुक्रवार को सिबी में हुआ, जिसमें 24 लोग घायल हो गए और इसके कुछ घंटों बाद क्वेटा में दूसरा विस्फोट हुआ, जिसमें स्पष्ट रूप से ‘कश्मीर दिवस’ रैली को निशाना बनाया गया था। क्वेटा में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को क्वेटा सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

क्वेटा के उपायुक्त औरंगजेब बादिनी और एक सेवानिवृत्त मेजर ने शुरुआती जांच में इस बात का संकेत मिलने की पुष्टि की है कि यह विस्फोट ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ रैली को निशाना बनाकर किया गया था, जो इलाके से गुजर रही थी।

अभी तक किसी भी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने जन रैलियां आयोजित करके शुक्रवार को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया।

भारत, पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि भारत के अंदरूनी मामलों पर बोलने का उसे कोई अधिकार नहीं है और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और बने रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत आतंकवाद, हिंसा एवं शत्रुता से मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ एक पड़ोसी के रूप में सामान्य संबंध बनाने का इच्छुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब