जापान में लैंडस्लाइड से 2 लोगों की मौत, 20 लापता, देखें हैरान करने वाला वीडियो

By भाषा | Updated: July 4, 2021 09:04 IST2021-07-04T08:41:41+5:302021-07-04T09:04:36+5:30

जापान के अतामी शहर में लैंडस्लाइड की ये घटना हुई है। ये शहर तोक्यो के दक्षिण पश्चिम में है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Two killed, 20 missing in strong silt flow in Japanese city | जापान में लैंडस्लाइड से 2 लोगों की मौत, 20 लापता, देखें हैरान करने वाला वीडियो

जापान के अतामी शहर में लैंडस्लाइड की घटना (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsजापान के अतामी शहर की घटना, भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइडगाद के तेज गति से बहने से हुआ हादसा, कई मकान और कार बह गएअधिकारियों के अनुसार कम से कम 80 मकान इस घटना में जमींदोज हो गये है

तोक्यो: जापान की राजधानी तोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर में भारी बारिश के बाद गाद के तेज प्रवाह में मकानों और कारों के बहने के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अतामी शहर में हुई इस घटना में 10 लोगों को बचाया गया है और कम से कम 80 मकान जमींदोज हो गये है। फंसे हुए लोगों या गाद के तेज बहाव में बहे लोगों की तलाश में शनिवार तड़के से ही दमकलकर्मी, सेना के जवान और तीन तटरक्षक जहाज जुटे हैं।

यह घटना पहाड़ से सटे क्षेत्र में हुई, जहां दो दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ से अचानक गाद के तेज प्रवाह में कई मकान बह गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसकी भयावहता की आवाज सुनी जा सकती थी, जिसे उन्होंने अपने मोबाइल फोन में कैद किया है।

शिज़ुओका प्रान्त में आपदा निवारण प्रभारी अधिकारी तातसुशी उएदा ने बताया कि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और ये दोनों महिलाएं हैं जो बहकर समुद्र में चली गयी थीं। तटरक्षकों ने उनके शव बरामद किए हैं।

उएदा ने बताया कि जिन 10 लोगों को बचाया गया है, उनमें एक मामूली रूप से घायल है। अतामी में 121 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बचाव अभियान के लिए एक कार्यबल का गठन किया है।

Web Title: Two killed, 20 missing in strong silt flow in Japanese city

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :japanजापान