न्यूजर्सी में घर में पार्टी के दौरान गोलीबारी में दो की मौत, 12 घायल

By भाषा | Updated: May 24, 2021 01:05 IST2021-05-24T01:05:45+5:302021-05-24T01:05:45+5:30

Two killed, 12 injured in firing during party at home in New Jersey | न्यूजर्सी में घर में पार्टी के दौरान गोलीबारी में दो की मौत, 12 घायल

न्यूजर्सी में घर में पार्टी के दौरान गोलीबारी में दो की मौत, 12 घायल

फेयरफील्ड टाउनशिप (अमेरिका), 23 मई (एपी) साउथ न्यूजर्सी में एक घर में पार्टी के दौरान गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी।

न्यूजर्सी राज्य पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय पुरूष और 25 वर्षीय महिला की गोलीबारी में मौत हो गई। वहीं घायल 12 अन्य लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि फेयरफील्ड टाउनशिप के एक घर में पार्टी के दौरान शनिवार देर रात गोलीबारी की खबर पुलिस को मिली थी। 6एबीसी की खबर के मुताबिक़ इस पार्टी में सैकड़ों लोग मौजूद थे। हवाई फुटेज में घर के बाहर वाले मैदान में मलबा फैला हुआ दिख रहा है।

इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

घटनास्थल के निकट रहने वाले दो भाइयों ने कहा कि मध्यरात्रि के बाद तक उन्हें पार्टी में चल रहे संगीत की आवाज आ रही थी। इसके कुछ ही मिनट बाद गोलीबारी की आवाज सुनाई देने लगी।

फेयरफील्ड शहर के मेयर बेंजमिन बायर्ड सीनियर ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि न्यूजर्सी की गवर्नर फिल मर्फी ने अपनी ओर से सहायता और मदद की पेशकश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed, 12 injured in firing during party at home in New Jersey

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे