लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में गलत शैक्षिक योग्यता बताकर कार्यानुमति पत्र के लिये आवेदन करने वाले दो भारतीयों को जेल

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:46 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 27 जुलाई सिंगापुर में गलत शैक्षिक योग्यता बताकर कार्यानुमति पत्र के लिये आवेदन करने वाले दो भारतीयों को मंगलवार को जेल में डाल दिया गया।

'द स्ट्रेट्स टाइम्स' की खबर के अनुसार, बेलवाल सुनील दत्त को एक सप्ताह जबकि सूत्रधार बिजॉय को चार सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई।

कार्य अनुमति पत्र के लिये आवेदन प्राप्त करने वाले जनशक्ति मंत्रालय ने कहा कि उनके पत्र रद्द कर दिए गए हैं और सिंगापुर में उनके काम करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। एक अन्य भारतीय कार्य अनुमति पत्र धारक भंडारे राघवेंद्र पर भी इसी अपराध का आरोप लगाया गया है और उसे 5 अगस्त को अदालत में पेश होना है।

मंत्रालय के अनुसार, तीनों ने इस साल फरवरी में जमा किए गए अपने आवेदनों में मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) से शिक्षा हासिल करने की घोषणा की थी। वे उन 23 विदेशियों में शामिल है, जिनके बारे में जांच की गई है। शेष 20 व्यक्तियों में से 19 को भी सिंगापुर में भविष्य काम करने से स्थायी रूप से रोक दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति के बारे में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें