लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में दो भारतीय नागरिकों पर कोविड महामारी में स्टे-होम नोटिस का उल्लंघन करने का आरोप

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:27 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, दो जुलाई सिंगापुर में स्थायी निवासी के तौर पर रह रहे दो भारतीय नागरिकों पर शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने सरकार द्वारा निर्धारित स्टे-होम नोटिस की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यह नोटिस उन्हें मार्च में सिंगापुर पहुंचने पर दिया गया था।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार ने बताया कि 37 वर्षीय सुरेश नायडू बोजानकी और 47 वर्षीय भारती तुलसीराम चौधरी पर इस तरह से काम करने का आरोप लगाया गया है, जिससे संक्रामक कोरोना वायरस फैलने की आशंका है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों सिंगापुर की उड़ान में मिले थे, लेकिन कथित तौर पर ओएसिया होटल में अपने कमरे में मिलने के लिए स्टे-होम नोटिस (एसएचएन) की शर्तों का उल्लंघन किया।

बोजानकी पर अपने निवास स्थान के बाहर मास्क न पहनने का आरोप भी लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि वह 20 मार्च की रात 12.30 बजे से 1.21 बजे के बीच अपने होटल के कमरे से भारती के उसी मंजिल पर स्थित कमरे में जाने के लिए निकला था। उसने उस समय कथित तौर पर मास्क नहीं पहना था।

दोनों आरोपी पांच-पांच हजार सिंगापुर डॉलर के मुचलके पर जमानत पर बाहर हैं। अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें छह महीने तक की जेल हो सकती है और प्रत्येक आरोप के लिए 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके 17 अगस्त को अदालत में फिर से पेश होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला