लाइव न्यूज़ :

एचएफपीए के दो सदस्यों ने दिया इस्तीफा, ‘श्रमजीवी पत्रकारों के लिये विषाक्त जगह’ बताया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:03 IST

Open in App

लॉसएंजिलिस, 18 जून गोल्डन ग्लोब के आयोजक हॉलीवुड फॉरन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) के लिये नई मुश्किलें पैदा करते हुए समूह के दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया और इसे “श्रमजीवी पत्रकारों के लिये विषाक्त जगह” करार दिया।

लॉस एंजिलिस टाइम्स की फरवरी में प्रकाशित एक खोजी खबर के बाद हाल के महीनों में एचएफपीए विवादों में आया था। इस खबर में विविधता को लेकर समूह पर सवाल उठाते हुए बताया गया था कि उसके तकरीबन 90 सदस्यों जिन्हें मतदान का अधिकार है, में एक भी अश्वेत सदस्य फिलहाल नहीं है।

प्रेस संगठन ने व्यापक सुधार का संकल्प व्यक्त किया था और अपने यहां विविधता लाने के लिये उसने एक योजना भी पेश की थी लेकिन इसके बावजूद कुछ स्टूडियो ने ‘ग्लोब्स’ से अलग होने की चेतावनी दी थी।

अखबार के मुताबिक बृहस्पतिवार को अपेक्षाकृत दो नए सदस्यों नीदरलैंड के डेड्रिक वान हूगस्ट्रैटन और चीन के वेंटिंग शू ने एचएफपीए से इस्तीफा दे दिया और पत्रकारों का एक प्रतिस्पर्धी समूह बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

एफएफपीए को भेजे अपने पत्र में दोनों ने कहा कि वे इस समूह का हिस्सा बने रहने में असमर्थ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!