पाकिस्तान में जमीन विवाद पर दो समूहों ने एक दूसरे पर चलाई गोलियां पांच की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:30 IST2021-06-29T14:30:44+5:302021-06-29T14:30:44+5:30

Two groups fired at each other over land dispute in Pakistan, five killed | पाकिस्तान में जमीन विवाद पर दो समूहों ने एक दूसरे पर चलाई गोलियां पांच की मौत

पाकिस्तान में जमीन विवाद पर दो समूहों ने एक दूसरे पर चलाई गोलियां पांच की मौत

पेशावर, 29 जून पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जमीन विवाद सुलझाने के लिए हुई एक बैठक में दो प्रतिद्वंद्वी समूहों ने एक दूसरे पर गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना पेशावर के पिश्तखरा बाला इलाके में हुई जो सीरबुंद थाना क्षेत्र के तहत आता है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो जख्मी है।

असगर अफरीदी और हैदर समूह के बीच एक प्लॉट के विवाद को सुलझाने के लिए जिरगा (पंचायत) चल रही थी तभी मामले ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों समूह के हथियारबंद सदस्यों ने एक दूसरे पर गोलीबारी कर दी जिसमें कुल पांच लोगों की जान चली गई। आरोपी जख्मी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two groups fired at each other over land dispute in Pakistan, five killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे