लाइव न्यूज़ :

साइबर हमले में मदद करने वाले एस्टोनिया के दो व्यक्ति दोषी करार दिये गये

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जून (एपी) रैंसमवेयर और दुनिया भर में कंप्यूटर प्रणाली पर अन्य हमलों में संलिप्तता को लेकर एस्टोनिया के दो व्यक्तियों को संघीय साइबर अपराध का दोषी ठहराया गया है।

हार्टफोर्ड स्थित यूस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक जूरी ने मंगलवार को ओलेग कोशकिन (41) को कंप्यूटर धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार तथा कंप्यूटर फर्जीवाड़ा और दुर्व्यवहार में सहयोग करने के आरोपों में दोषी करार दिया।

‘रैंसमवेयर’ एक प्रकार का दुर्भावनापूर्ण साफ्टवेयर है, जिसके जरिए वसूली की रकम मिलने तक किसी कंप्यूटर प्रणाली के संचालन को बाधित कर दिया जाता है। सह आरोपी पावेल तासुरकन (33) ने एक संरक्षित कंप्यूटर में अनधिकृत पहुंच स्थापित करने में सहयोग करने का अपना अपराध बुधवार को स्वीकार कर लिया।

अभियोजकों ने बताया कि कोशकीन एक रूसी नागरिक है जो एस्टोनिया में रहता है। वहीं, तासुरकन एस्टोनिया और थाईलैंड में रहता है।

न्याय विभाग के आपराधिक प्रभाग के कार्यवाहक सहायक अटार्नी जनरल निकोलस मैकक्वेड ने एक बयान में कहा कि कोशकिन ने एक ऐसा डिजाइन तैयार किया और उसे संचालित किया, जो दुनिया के सर्वाधिक विध्वंसकारी साइबर अपराधियों के लिए एक आवश्यक औजार था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा