लाइव न्यूज़ :

कोविड के खिलाफ ज्यादा प्रभावी हैं दो सामान्य दवाइयां

By भाषा | Updated: December 10, 2021 14:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 दिसंबर एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है कि कोविड के कारक सार्स-सीओवी-2 वायरस के गुणन को रोकने में दो बेहद सामान्य दवाएं कारगर हैं।

अमेरिका के फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि इन दवाओं के काम्बिनेशन में एलर्जी के इलाज में प्रयुक्त होने वाली एंटीहिसटामिइन दवा डाइफेनहाइड्रैमीन भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि बंदरों की कोशिकाओं और मनुष्य के फेंफड़े की कोशिकाओं पर जांच के दौरान यह पता चला कि उक्त दवा को अगर गाय और मां के दूध में पाये जाने वाले प्रोटीन ‘लैक्टोफेरिन’ के साथ मिलाया जाए, तो वह सार्स-सीओवी-2 के प्रसार को रोकता है।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, लैक्टोफेरिन का उपयोग सामान्य तौर पर पेट और आंतों के अल्सर सहित कई बीमारियों के इलाज में होता है।

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर डेविड ए. ऑस्ट्रोव ने कहा, ‘‘हमने पता लगाया है कि कोविड-19 के कारक वायरस पर कुछ दवाएं प्रभावी क्यों हैं। फिर हमने एक एंटीवायरल खोजा जो प्रभावी हो सकता है, वह सस्ता है और उसके सुरक्षित होने का लंबा इतिहास भी है।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि मनुष्यों और बंदरों की कोशिकाओं पर प्रयोगशाला में जांच के दौरान इन दवाओं का कॉम्बिनेशन बेहद प्रभावी रहा।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग दिए जाने पर ये दवाएं सार्स-सीओवी-2 वायरस के गुणन को करीब 30 प्रतिशत तक रोक पाती हैं, लेकिन साथ मिलकर यह वायरस के गुणन को करीब 99 प्रतिशत तक रोक पा रही हैं।

इस अध्ययन का निष्कर्ष ‘पैथेजेन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस दवा की मदद से कोविड-19 के इलाज में तेजी आ सकती है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 को रोकने में इनकी प्रभावकारिता पर आगे का अनुसंधान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो