लाइव न्यूज़ :

कनाडा में आग लगने से दो गिरजाघर जलकर खाक हुए

By भाषा | Updated: June 22, 2021 09:00 IST

Open in App

ऑलिवर (कनाडा), 22 जून (एपी) कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में दो रोमन कैथोलिक गिरजाघर जलकर खाक हो गए। कनाडा के राष्ट्रीय पुलिस बल ने यह जानकारी दी।

‘रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस’ (आरसीएमपी) ने बताया कि गश्त पर निकले अधिकारियों ने पेंटिक्टन इंडियन बैंड रिजर्व के ‘सेक्रेड हार्ट चर्च’ से सोमवार सुबह आग की लपटें निकलती देखी। अधिकारियों के घटनास्थल तक पहुंचने तक पूरे गिरजाघर में आग फैल गई थी। इसके दो घंटे से भी कम समय बाद ब्रिटिश कोलंबिया के ऑलिवर में आरसीएमपी को ‘सेंट जॉर्जी चर्च’ में आग लगने की जानकारी मिली। यह गिरजाघर ओसोयूस इंडियन बैंड रिजर्व में स्थित है।

आरसीएमपी ने बताया कि दोनों गिरजाघर जलकर खाक हो गए हैं और जांचकर्ता मामले की जांच कर रहे हैं।

सर्जेंट जैसन बायदा ने एक बयान में कहा कि आरसीएमपी हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच करेगा। सभी तथ्यों तथा सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हम अभी कोई कयास नहीं लगाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब