ओहायो में अपार्टमेंट के भीतर गोलीबारी में दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: February 6, 2021 08:21 IST2021-02-06T08:21:29+5:302021-02-06T08:21:29+5:30

Two children dead, one in critical condition, inside apartment in Ohio | ओहायो में अपार्टमेंट के भीतर गोलीबारी में दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

ओहायो में अपार्टमेंट के भीतर गोलीबारी में दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

टोलिडो (अमेरिका), छह फरवरी (एपी) ओहायो के टोलिडो में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में दो बच्चों की मौत हो गई और तीसरा बच्चा घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने ट्वीट किया कि घरेलू विवाद के दौरान बच्चों को गोली मारी गई, इसमें घायल हुए तीसरे बच्चे की हालत नाजुक है। इसमें बताया गया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

टोलिडो पुलिस के अधिकारी डेनियल गेरकेन ने बताया कि गोलीबारी एक अपार्टमेंट के भीतर हुई। उन्होंने कहा, ‘‘घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति हमारी हिरासत में है।’’

फिलहाल पुलिस ने बच्चों के नाम, उम्र तथा अन्य जानकारी और संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two children dead, one in critical condition, inside apartment in Ohio

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे