लाइव न्यूज़ :

नेपाल में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामलों की पुष्टि हुई

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:10 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, छह दिसंबर नेपाल ने सोमवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामलों की पुष्टि की। दोनों मरीजों में एक विदेशी यात्री है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के उप प्रवक्ता समीर अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो लोग-71 वर्षीय नेपाली नागरिक और 66 वर्षीय विदेशी के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दोनों लोगों की पहचान उजागर नहीं की गई।

अधिकारी ने बताया कि विदेशी नागरिक दक्षिण अफ्रीका से काठमांडू आया था। ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण का सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में मामला आया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के उप प्रवक्ता ने बताया कि विदेशी के संपर्क में आए नेपाली नागरिक में भी 23 नवंबर को उसी तरह के लक्षण मिले और बाद में जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

मंत्रालय के मुताबिक, टेकू में राष्ट्रीय लोक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में दो नमूनों के जीनोम अनुक्रमण के दौरान रविवार रात को ओमीक्रोन स्वरूप की मौजूदगी की पुष्टि हुई। समाचार वेबसाइट ‘माय रिपब्लिका’ के मुताबिक विदेशी व्यक्ति 19 नवंबर को नेपाल आया था। अखबार ‘हिमालयन टाइम्स’ के अनुसार विदेशी ने आगमन पर पीसीआर जांच की ‘नेगेटिव रिपोर्ट’ प्रस्तुत की थी और उसने टीके की दोनों खुराक ले रखी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों लोगों के संपर्क में आए 66 लोगों के नमूनों की जांच कराई गई, लेकिन संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। दोनों मरीज पृथक-वास में हैं और ठीक हो रहे हैं। नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 8,22,592 मामले आ चुके हैं तथा 11,541 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला