लाइव न्यूज़ :

ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन दो उम्मीदवार मैदान से हटे

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:22 IST

Open in App

तेहरान, 16 जून (एपी) ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद यह मुकाबला देश के कट्टरपंथी न्यायपालिका प्रमुख और सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख के बीच माना जा रहा है।

सरकारी मीडिया के अनुसार चुनाव में उतरे एकमात्र सुधारवादी प्रत्याशी मोहसिन मेहरालिजादेह और कट्टरपंथी उम्मीदवार अलीरेजा जकानी ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से कदम खींच लिये हैं और मैदान में अब पांच उम्मीदवार बचे हैं।

ईरान में समान विचार वाले उम्मीदवारों की जीत की संभावना को प्रबल करने के लिए राष्ट्रपति चुनाव में अक्सर इस तरह प्रत्याशी नाम वापस ले लेते हैं। ईरान के दो प्रांतों में गवर्नर रह चुके 64 वर्षीय मेहरालिजादेह के मैदान से हटने पर शीर्ष बैंकर अब्दुलनासिर हेम्माती ताकतवर हो गये हैं।

हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार हेम्माती इस दौड़ में न्यायपालिका प्रमुख इब्राहिम रईसी से पीछे नजर आ रहे हैं। रईसी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई का समर्थक माना जाता है।

कट्टरपंथी सांसद जकानी (55) दो बार राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो चुके हैं और उन्होंने रईसी को समर्थन जताते हुए प्रचार समाप्त कर दिया है। सरकारी टीवी ने उनके हवाले से कहा, ‘‘मैं रईसी को सबसे प्रबल दावेदार मानता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल