लाइव न्यूज़ :

दमिश्क में सेना की बस में दो बम विस्फोट, 14 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 20, 2021 15:32 IST

Open in App

दमिश्क, 20 अक्टूबर सीरिया की राजधानी दमिश्क में बुधवार की सुबह सैनिकों को ले जा रही बस में लगे दो बम में विस्फोट होने से 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

दमिश्क में पिछले कुछ वर्षों में हुआ, यह सबसे घातक हमला है। सरकारी बलों के 2018 में उपनगरों पर नियंत्रण वापस लेने के बाद से दमिश्क में हाल के वर्षों में इस तरह के हमले कम हो गए हैं। पहले ये उपनगर विद्रोहियों के कब्जे में थे।

सरकारी मीडिया ने पहले बम सड़क के किनारे लगे होने की जानकारी दी थी, लेकिन सीरियाई सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बम पहले ही वाहन में लगा दिए गए थे। दो बम में विस्फोट हो गया, जबकि एक अन्य बस से गिर गया था।

हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन विद्रोही और जिहादी अब भी देश की सीमाओं के भीतर मौजूद हैं और राष्ट्रपति बशर असद को सत्ता से बाहर करने की लगातार मांग करते रहे हैं।

सरकारी मीडिया ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बम में दूर से किसी यंत्र से विस्फोट किया गया या उसमें विस्फोट के लिए समय निर्धारित करने का यंत्र लगा था। विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से थोड़ी देर पहले हुआ। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि मृतक सभी यात्री हैं या कोई और भी विस्फोट में मारा गया है।

विस्फोट एक पुल के नीचे मुख्य बस स्थानांतरण बिंदु पर हुआ, जहां वाहन एकत्रित होकर राजधानी के विभिन्न इलाकों के लिए निकलते हैं।

सीरिया के सरकारी टीवी चैनल पर दिखाये जा रहे फुटेज में मध्य दमिश्क में विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुई बस नजर आ रही है। खबर में बताया गया कि धमाका उस समय हुआ, जब लोग अपने काम पर और बच्चे स्कूल जा रहे थे।

विस्फोट के करीब एक घंटे के बाद ही घटनास्थल को साफ कर दिया गया और क्षतिग्रस्त बस को भी वहां से हटा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना