लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी में दो एजेंट की मौत, तीन घायल, संदिग्ध आरोपी भी मारा गया: एफबीआई

By भाषा | Updated: February 3, 2021 00:52 IST

Open in App

सनराइज (अमेरिका), दो फरवरी (एपी) अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में बाल शोषण के एक मामले में जारी किए गए संघीय तलाशी वारंट पर कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में एफबीआई के दो एजेंटों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। गोलीबारी में एक संदिग्ध आरोपी भी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एफबीआई मियामी के विशेष एजेंट माइकल डी. लीवरॉक ने कहा कि गोलीबारी में संदिग्ध व्यक्ति की भी मौत हो गई, जो कुछ समय तक घर के अंदर छिपा रहा।

लीवरॉक ने कहा कि घायल एजेंटों में से दो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा कि मृतक एजेंटों के नाम तुरंत जारी नहीं किए जाएंगे। संदिग्ध का नाम भी जारी नहीं किया गया।

लीवरॉक ने कहा कि एजेंट बच्चों के खिलाफ हिंसक अपराधों के मामले में एक संघीय तलाशी वारंट पर वहां पहुंचे थे।

घटना मंगलवार सुबह छह बजे के आसपास हुई जिसके बाद उसके आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कई कानून प्रवर्तन एजेंसियां फ्लोरिडा के सनराइज में गोलीबारी स्थल के पास इकट्ठा हुई। कानून प्रवर्तन अधिकारियों की एक और बड़ी टुकड़ी फोर्ट लॉडरडेल के एक अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुई, जहाँ गोलीबारी के पीड़ितों को भर्ती किया गया है।

सनराइज पुलिस विभाग ने भारी पुलिस बल की तैनाती बारे में ट्वीट कर कहा कि क्षेत्र में कई सड़कें बंद हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सनराइज पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई के दौरान कुछ एफबीआई एजेंट घायल हो गए।

एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि वारंट का पालन करते समय कई एफबीआई एजेंटों को निशाना बनाया गया ।

अधिकारी मामले में चल रही जांच पर अधिक जानकारी नहीं दे सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल