लाइव न्यूज़ :

नेपाल में 4.7 तीव्रता के भूकंप के दो झटके आए, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं : अधिकारी

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:15 IST

Open in App

काठमांडू, 18 अक्टूबर नेपाल में सोमवार को 4.7 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप शोध केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी।

मध्य नेपाल में सोमवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र काठमांडू से 114 किलोमीटर दूर सिंधुपाल चौक के पानफुंग इलाके में था।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘मध्य नेपाल में आज (सोमवार) भूकंप के दो झटके आए। पहला झटका, जहां दोपहर एक बजकर 46 मिनट पर महसूस किया गया, वहीं दूसरा झटका इसके दस मिनट बाद एक बजकर 56 मिनट पर महसूस किया गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दोनों झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 थी। बहरहाल, झटकों के कारण किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।’’

नेपाल में अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता वाला विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें करीब नौ हजार लोगों की मौत हो गई थी और करीब 22 लोग घायल हो गए थे।

इसमें आठ लाख से अधिक घर और स्कूलों के भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा